जंगल में वन्य जीवों का शिकार कर रहे दो शिकारी गिरफ्तार

फतेहपुर। जंगल में अवैध रूप से वन्य जीवों का शिकार कर रहे दो लोगों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। शिकारियों द्वारा गोदहा के जंगल में वन्य जीवों के शिकार की सूचना पर चांदपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार अपनी टीम के साथ मंगलवार की शाम को गोदहा के जंगल में पहुंचे। पुलिस टीम को देख शिकारियो ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शिकारी चंद्रभान उर्फ़ भोला निवासी कुँवरखेड़ा आगरा, बर्फीलाल निवासी रामपुर रामसाहय औरैया को गिरफ्तार किया। आरोपियो के दो साथी कल्लू और श्याम निवासी आगरा मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो गजैया बंदूक, बारूद, पोटास, छर्रा, सीसा, तीन चाकू बरामद किए है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी जंगल में अवैध रूप से वन जीवों का शिकार कर रहे थे। यह लोग वन्य जीवों का शिकार कर उनके मांस को कानपुर में ऊंचे दामों पर बेचते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.