महर्षि में मनाया गया सहस्र शीर्षा देवी का स्थापना दिवस

फतेहपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से सम्बद्ध महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में शारदीय नवरात्र की पंचमी तिथि ष्माँ स्कन्दमाता के दिव्य दर्शन के साथ विश्व शान्ति आन्दोलन की महिला इकाई ने सहस्र शीर्षा देवी मण्डल का दसवाँ स्थापना दिवस बड़े ही हर्षाेल्लास से मनाया। कार्यक्रम का प्रारम्भ वैदिक गुरु परम्परा से हुआ। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा भक्ति भजन एवं नृत्य प्रस्तुत किये गये। यू०के०जी० के बच्चों ने ड्राड़ियाँ नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें आर्यन वैष्णवी आरना, आयुष उत्सव शर्मा ने अपना योगदान दिया। इसी तरह से नर्सरी और एल० के०जी० के बच्चों ने सामूहिक रूप से नौ देवियों का वन्दन प्रस्तुत किया जिसमें वारूनी, वामिका दृष्टि प्रान्वी अमितान अमिता आद्या दिव्य, विधान व स्वास्तिक आदि रहे। ध्यान एवं सिद्धि शिक्षिका मोहिता अवस्थी द्वारा सामूहिक भावातीत ध्यान एवं ध्यान सिद्धि का अभ्यास कराया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सनातन काल से नव देवियों की महत्ता माँ दुर्गा के रूप में आध्यात्मिक व सांस्कृतिक रूप से प्रचलित है। जो हमें निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।ष् यह दिन नारी शक्ति को समर्पित हैं। ष्यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता ष्हमें सदैव इन्हें आदर और सम्मान देकर परिवार समाज और राष्ट्र के उत्थान में प्रतिष्ठापित करना चाहिए। महर्षि शिक्षा संस्थान सहस्त्र शीर्षा देवीमण्डल की स्थापना कर सम्पूर्ण जगत में नारी कल्याण की कामना करता है। उन्होंने कहा कि हमें नियमित रूप से भावातीत ध्यान का अभ्यास करना चाहिए जिससे व्यक्ति एवं राष्ट्र में सतोगुणी चेतना का विकास होगा। परमपूज्य महर्षि जी के विश्व शान्ति के संकल्प को पूर्ण करने में योगदान दे सकेगें। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य जी ने कहा कि महर्षि जी के संकल्पों को पूर्ण करने के लिए वेद विद्या मार्तण्ड ब्रम्हचारी गिरीश जी सदैव प्रयत्नशील है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.