विधवा महिला पर नसेड़ी देवर ने किया अत्याचार: 10 वर्षीय बेटे को जबरन उठा ले गया करता है मारपीट

 

 

हरियाणा के मधुबन में एक विधवा महिला ने अपने देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी उसके साथ जबरदस्ती करता है और उसके बच्चों को भी जबरन अपने पास रखता है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी देवर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मधुबन निवासी पीड़ित विधवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके पति की 9 साल पहले मौत हो गई थी। उसे चार बच्चे हुए। जिनका पालन पोषण वह खुद कर रही है। वह मधुबन मैस में टेंपरेरी लगी हुई है। महिला का आरोप है कि उसका देवर प्रवीण दो महीने में घर आता है।

 

 

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब भी आरोपी उसके घर पर आता है वह उसके व उसके बच्चों के साथ मारपीट करता है। इतना ही नहीं वह उसके साथ जबरदस्ती भी करता है। वह नशे का आदी है और मारपीट करता है। जान से मारने की धमकी देता है। वह उसके 10 साल के बेटे को अपने साथ ले गया। जिसकी वजह से उसके बेटे की पढ़ाई भी बंद हो चुकी है। आरोपी प्रवीण अपनी मां व अपने भाई जितेंद्र के कहे अनुसार काम करता है। मधुबन थाना के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। और आरोपी को जल ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.