करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में खुलेगा दीपिका-रणवीर की सीक्रेट सगाई का राज

 

बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का हर सीजन किसी न किसी कारण सुर्खियों में छाया रहता है। जल्द ही शो का सीजन 8 ऑनएयर होने वाला है। करण के शो के पहले मेहमान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह होंगे। शो का पहला प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है। जिसमें दीपिका और रणवीर करण के शो में नजर आ रहे हैं। बी-टाउन के इस स्टार कपल को एक साथ देखने के लिए फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं।

कॉफी विद करण सीजन 8′ के सामने आए प्रोमो वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह खुद से जुड़े एक बड़े राज से पर्दा उठाते नजर आ रहे हैं।  दीपिका-रणवीर ने करण के शो में बताया कि उन दोनों ने वर्ष 2015 में गुपचुप सगाई कर ली थी

 

 

सामने आए प्रोमो वीडियो में करण जौहर को रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए देखा जा सकता है। शो के प्रोमो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं।  करण जौहर ने भी ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है। इसके साथ ही कॉफी विद करण सीजन 8 का सेट भी ब्लैक और व्हाइट कलर का रखा गया है। करण जौहर ने जब दीपिका और रणवीर को स्मोकिंग हॉट कहा तो जवाब में रणवीर सिंह ने कहा- थैंक्स ठर्की अंकल। रणवीर के जवाब पर करण खामोश दिखे

 

 

वीडियो में दीपिका पादुकोण ने बताया कि उनकी सबसे बेस्ट केमिस्ट्री अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ है। दीपिका से जब करण जौहर ने यह पूछा कि उनके पति रणवीर सिंह के अलावा उनकी सबसे बेस्ट केमिस्ट्री किस अभिनेता के साथ है। इस पर दीपिका ने कहा कि उनकी केमिस्ट्री ऋतिक रोशन के साथ सबसे अच्छी है, जिसे सभी लोग बड़ी बेसब्री के साथ देखने के लिए बेताब हैं। दीपिका और ऋतिक की जोड़ी फिल्म ‘फाइटर’ में देखने को मिलेगी।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.