IAS से इस्तीफा देने के बाद बॉलीवुड में बना रहे करियर अभिषेक सिंह, सनी लियोनी के साथ जल्द ही रैप सॉन्ग में आएंगे नज़र

 

 

बॉलीवुड की दुनियां में मशहूर हो रहे IAS अभिषेक सिंह ने नौकरी से दिया था इस्तीफा। मंगलवार को अभिषेक ने सनी लियोनी के साथ अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने सनी लियोनी के साथ रैप सॉन्ग लॉन्च करने की जानकारी दी।

पूर्व IAS अभिषेक सिंह ने दशहरे के दिन शूटिंग खत्म होने पर सनी लियोनी के साथ वीडियो पोस्ट कर फैंस को दशहरे की बधाई दी। उन्होंने बताया कि सनी लियोनी जल्द ही जौनपुर आएंगी।

 

 

अभिषेक ने लिखा- रैप सॉन्ग ‘मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं’ खुद गाया है। जौनपुर के मेरे सभी भाइयों, बहनों और बुजुर्गों को कितना शुभ दिन है! हमने अभी-अभी अपने पहले रैप गाने का वीडियो शूट पूरा किया है, जिसे मैंने खुद गाया है. “मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं”। सनी की मौजूदगी ने वीडियो में ग्लैमर और जान डाल दी है। मुझे यकीन है कि आपको यह पसंद आएगा। मेरे प्रिय मित्र और सह-कलाकार @सनी लिओनी, मेरे साथ आप सभी को नवरात्रि और दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं!! आप सभी से जल्द ही मुलाकात होगी।

 

 

IAS अभिषेक सिंह को 2015 में तीन साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति दी गई थी। जिसके बाद 2018 में प्रतिनियुक्ति की समय सीमा को दो बार बढ़ाया गया। इसके बाद 30 जून 2022 को यूपी कैडर भेज दिया गया। उन्होंने यूपी में लंबे समय तक ज्वाइनिंग नहीं की और छुट्टी पर रहे।

नियुक्ति विभाग की तरफ से अभिषेक सिंह से लिखित में जवाब मांगा गया। लेकिन लंबी अवधि तक कोई जवाब नहीं दिया गया। अब नियुक्ति विभाग के उच्चाधिकारी ने IAS अभिषेक सिंह के इस्तीफे की पुष्टि की है।

 

 

यूपी कैडर के IAS अभिषेक सिंह को नवंबर महीने में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रेक्षकों की सूची में शामिल किया गया था। उन्होंने प्रेक्षक ड्यूटी का कार्यभार भी ग्रहण किया। लेकिन इस दौरान अभिषेक सिंह ने वहां कार के आगे फोटो खिंचवाने और अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके कारण निर्वाचन आयोग ने उचित आचरण न किए जाने पर 18 नवंबर 2022 को उन्हें प्रेक्षक ड्यूटी से हटा दिया। प्रेक्षक ड्यूटी से हटने के बाद अभी तक उन्होंने नियुक्ति विभाग को कोई सूचना नहीं दी।

 

 

अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी 2010 बैच की IAS अधिकारी हैं। वह बांदा की डीएम हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली दुर्गा शक्ति नागपाल अखिलेश सरकार के वक्त सुर्खियों में आई थीं। नोएडा में उन्होंने खनन माफिया के खिलाफ साल 2013 में कड़ी कार्रवाई की थी।

कुछ विवाद के बाद उनको अखिलेश सरकार ने सस्पेंड कर दिया था। तब IAS एसोसिएशन ने भी इस मुद्दे पर सरकार से विरोध दर्ज कराया था।अभिषेक के पिता का नाम कृपाशंकर सिंह हैं। वह IPS अधिकारी रह चुके हैं। चाचा यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी पद से रिटायर हैं। उनकी छोटी बहन डेंटिस्ट हैं। भाई MNC में जॉब करते हैं।

 

 

साल 2015 में IAS अभिषेक 3 साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए थे। साल 2018 में प्रतिनियुक्ति की अवधि 2 साल के लिए बढ़ाई गई। लेकिन उस दौरान वह मेडिकल लीव पर चले गए। इसके बाद दिल्ली सरकार ने उन्हें 19 मार्च 2020 को मूल कैडर यूपी वापस भेज दिया।

 

 

उन्होंने यूपी में लंबे समय तक जॉइनिंग नहीं की। 10 अक्टूबर 2022 को नियुक्ति विभाग ने उनका पक्ष मांगा तो इतने लंबे समय तक लापता रहने का कोई उत्तर भी नहीं दिया गया। हालांकि, 30 जून 2022 को उन्होंने यूपी में जॉइनिंग की थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने गुजरात विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग को भेजी गई सूची में उनका नाम शामिल किया था।

IAS अभिषेक सिंह का जन्म 22 फरवरी 1983 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुआ था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की पढ़ाई की। IAS में सिलेक्ट होने से पहले मुंबई में ACP भी रहे हैं। उनकी रुचि एक्टिंग और म्यूजिक में भी है। वह लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करने के बाद भी चर्चा में आए थे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.