गौरक्षा दल ने बैंड बाजों के साथ निकाली माँ दुर्गा विसर्जन यात्रा

 

न्यूज़ वाणी

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

न्यूज़ वाणी इटावा गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव ठाकुर ने हर वर्ष की भांति माँ दुर्गा विसर्जन को बैंड बाजे के साथ निकाली माँ दुर्गा विसर्जन यात्रा जिसमें समाजसेवी माँ दुर्गा के भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं नाचते गाते हुए माँ दुर्गा विसर्जन के लिए जाते हुए दिखाई दिए।
आपको बताते चलें मोहल्ला धर्मनगर में राष्ट्रीय गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष शिवा ठाकुर के नेतृत्व में दुर्गा विसर्जन यात्रा निकाली गई। जिसमें गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष शिवा ठाकुर लोगों को संदेश दिया की विजयदशमी एवं नवदुर्गा नारी सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति कोई असाधारण तत्व नहीं है यह दर्शाता है दुर्गा पूजा के जरिए हमको सकारात्मक ऊर्जाओं को जानकर धर्म पर धर्म की जीत हमेशा होती है होती रही है इसलिए हम सभी को धर्म के रास्ते पर ही चलना चाहिए धर्म के मार्ग से भटकना नहीं कठिनाइयां कितनी भी क्यों ना हो परंतु धर्म के मार्ग से एक कदम भी डगमगाना नहीं चाहिए इसी प्रकार शिव ठाकुर ने नारी सशक्तिकरण एवं धर्म के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.