28 अक्टूबर को होगा अनुसूचित मोर्चा का विशाल सम्मेलन

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने बताया कि कानपुर में 28 अक्टूबर को अनुसूचित मोर्चा का विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें फतेहपुर की सभी अलग-अलग विधानसभाओं से दो-दो हजार कार्यकर्ता 31 बसों से कानपुर जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा की 27, 29 व 30 अक्टूबर को महिला सम्मेलन का आयोजन अलग-अलग विधानसभा में किया जा रहा है। जिसमें तमाम महिलाएं शिरकत करेंगी। इस दौरान उन्होंने कहा की 28 अक्टूबर को कानपुर में होने वाले सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चैधरी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। मुख लाल पाल ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से बनारस में सफाई कर्मियों के पैर धोकर यह बताने का प्रयास किया है कि भारतीय जनता पार्टी निचले पायदान तक के लोगों की सुनने वाली पार्टी है। यही कारण है की विशाल अनुसूचित मोर्चा का सम्मेलन कानपुर में किया जा रहा है जिसमें फतेहपुर से 186 बसों से तथा 1500 छोटे वाहनों से लोग कानपुर की धरती में शिरकत करने के लिए पहुंचेंगे और यह सम्मेलन आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर भाजपा के अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, विन्दकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.