जगह जगह हुई फातिहा, कुरआन ख्वानी और लंगर

मौदहा। इस्लामी महीने रबी उस्सानी की सत्रह तारीख को मुस्लिम समुदाय बड़ी सत्रह के रूप में मनाते हैं। जिसके चलते कस्बे सहित क्षेत्र में जगह जगह फातिहा और लंगर व कुरआन ख्वानी का आयोजन किया गया।
इस्लामी कैलेंडर के चौथे महीने की सत्रह तारीख को दिल्ली में स्थित हजरत निजामुद्दीन औलिया (महबूब ए इलाही) का उर्स बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। उसी के सिलसिले में मुस्लिम समुदाय को लोग इस तारीख को फातिहा, कुरआन ख्वानी और लंगर का आयोजन करते हैं। कस्बे के पीरबाबा की दरगाह में सुबह कुरआन ख्वानी, बाद नमाज जोहर लंगर और बाद नमाज इशा कव्वालियों का आयोजन किया गया। जबकि इसी तरह के आयोजन कस्बे के हजरत मुख्तार निजामी साहब की खानकाह में भी हो रहे हैं। वहीं क्षेत्र के ग्राम कम्हरिया में तो मेले जैसा नजारा देखने को मिला। जबकि ग्राम मांचा, नरायच, परछा सहित अन्य गांवों में भी जगह जगह फातिहा का आयोजन किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.