भगवान राम और भरत मिलाप के बाद 14 वर्षों के बाद भगवान राम पहुंचें अयोध्या

फतेहपुर। हसवा कस्बे श्री स्वामी चंद दास जी महाराज रामलीला मैदान में नौवे दिन भव्य रूप से भरत विलाप की झांकी निकाली गई। रामलीला के आखिरी दिन में गैरजनपद एवं हसवा सहित आसपास के गांव के हजारों दर्शकों की भीड़ मौजूद रही। और भगवान राम की जय कारे लगे। रामलीला में सेक्टर मजिस्ट्रेट विजय कुमार तिवारी एवं थारियावं सीओ प्रगति यादव और पीएसी बल के साथ ही गाँव की दो दर्जन अधिक गलियारों में झाकियों को रात दो बजे तक भरत मिलाप की चैकसी जवानों के घेरे में सकुशल सपन्न हो गया। रामलीला मैदान में जो वनवास का स्थान होता है भगवान राम और लक्ष्मण का रथ तैयार होता है। वहीं दूसरी और कस्बा के अखिलेश श्रीवास्तव के घर में जिसे अयोध्या का रूप दिया गया। वहां भरत और शत्रुघ्न का रथ तैयार होता है। दोनों रथ अलग-अलग डीजे की धुन में कस्बा में भ्रमण के लिए निकलते हैं। भगवान राम लक्ष्मण का रथ रामलीला मैदान से धीरे-धीरे आगे बढ़ता हुआ सैनिक मोहल्ला होते हुए बाजार चैराहे पर राजेश, राजेन्द्र, रामचंद्र साहू, रमेश साहू, आदि भक्त ने भगवान श्रीराम की आरती है। केशरी मोहल्ले में समाज सेवी विनोद केशरी,ने अशू सिंह एवं रामलीला कमेटी अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, उदयभान सिंह फूलों की माला और पगड़ी बांधकर कर स्वागत किया गया है। वही छोटू केशरी ने भगवान राम और लक्ष्मण की आरती करते हुए लडडू खिलाया गया। प्रिंशू सिंह एवं योगेन्द्र सिंह ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण हनुमान जी की आरती कर लडडू खिलाया गया। पासिन पुरवा में देवरती, राजू, सावित्री, राजेश शिवभवन मौर्य, गोपाल मौर्य, मुन्ना मौर्य आदि लोगों ने श्रीराम भगवान की आरती किया गया।पक्की गबिया मोहल्ले अनिल, सुरेश,नीरज, चेतराम, आशीष चैधरी, आकाश गौतम, आदि भक्तों ने भगवान श्रीराम की आरती किया।खेलदार मोहल्ले में रामचंद्र ने सभी भक्तों को चाय वितरण किया गया। जगह-जगह ग्रामीण भक्त रथ को रोककर भगवान की आरती उतारते हैं। और भक्तों को प्रसाद वितरित करते हैं।वहीं दूसरी ओर भारत और लक्ष्मण करत भी डीजे की धुन में धीरे-धीरे आगे बढ़ता हुआ पूरे कस्बा में भ्रमण करते हुए आगे बढ़ रहा था और भारत और लक्ष्मण के रथ को भी जगह-जगह भक्त रोक कर आरती उतार रहे थे। पुरे कस्बा में एक और जहां राम और लक्ष्मण का रथ चल रहा था तो दूसरी ओर भरत और शत्रुघ्न का रथ चल रहा था। और पीछे-पीछे हजारों की संख्या में भक्त मौजूद थे । चारों ओर जयकारो में गूंज सुनाई दे रही थी। और जगह-जगह भगवान की आरती उतारी गई दो से तीन जगह दोनों रथ में फूलों की वर्षा भी की गई। इसके बाद जिस क्षण की लोगों का इंतजार रहा वह समय आ गया और दोनों रथ धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए बउवा ट्रांसफार्मर चैराहा के पास पहुंचते हैं। और सजे हुए भव्य मंच में हजारों की संख्या की मौजूदगी में मिलन होता है। कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, अन्य लोगों ने राम भरत लक्ष्मण और शत्रुघ्न पर पुष्पों की माला डाल कर स्वागत किया लडडू खिलाया कर आरती भी किया गया। और दोनों रथों में सवार हो कर रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, एवं भरत और हनुमान जी पूजा अर्चना करते हुए जय श्री राम के जय कारे लगाएं जातें। इस मौके पर थारियावं थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, हसवा चैकी इंचार्ज विकास, पीएसी कंमाडर, श्याम लाल यादव भारी पुलिस फोर्स के साथ मैहजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.