जान्हवी के साथ रिश्ते पर शिखर पहाड़िया ने लगाई मुहर: सोशल मीडिया पर टैग कर लिखा- मैं सिर्फ तुम्हारा हूं

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के अफेयर की खबरें इन दिनों लाइमलाइट में हैं। इसी बीच शिखर पहाड़िया के कमेंट से अफेयर की बातों को और हवा मिल गई है। दरअसल, जान्हवी के दोस्त ओरहान अवत्रामानी ने एक पार्टी से जुड़ा वीडियो शेयर किया था, जिसके कमेंट में जान्हवी को टैग करते हुए शिखर ने लिखा- आई एम ऑल योर्स। हालांकि, बाद में इस कमेंट को शिखर ने डिलीट कर दिया।

जान्हवी और शिखर को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। कुछ समय पहले दोनों को एक साथ खुशी कपूर की बर्थडे पार्टी में देखा गया था।

 

 

ओरहान ने एक हफ्ते पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पार्टी का एक वीडियो शेयर किया था। इस पार्टी में सुहाना खान, खुशी कपूर, सारा अली खान, राशा थडानी, अलाया एफ और निर्वाण खान जैसे स्टार किड्स शामिल हुए थे। इस पार्टी में शिखर पहाड़िया और उनके भाई वीर पहाड़िया भी आए हुए थे। हालांकि, जान्हवी इस पार्टी का हिस्सा नहीं थीं।

इस वीडियो में शिखर किसी लड़की के साथ पोज दे रहे थे। कमेंट बॉक्स में जान्हवी ने शिखर को टैग करते हुए पूछा कि पिंक ड्रेस में कौन लड़की है? इस कमेंट के बाद शिखर ने उन्हें टैग कर कहा- आई एम ऑल योर्स… मैं सिर्फ तुम्हारा हूं।

 

 

 

शिखर के इस कमेंट ये बात काफी हद तक कंफर्म हो गई कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, बाद में जान्हवी और शिखर ने ये सारे कमेंट डिलीट कर दिए। शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व CM सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। जान्हवी और शिखर एक दूसरे को बहुत पहले से जानते हैं। कुछ समय तक दोस्त रहने के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे।

शिखर और जान्हवी के रिश्ते के बारे में लोगों को तब पता चला था, जब कॉफी विद करण के एक एपिसोड में करण जौहर ने इस बात का जिक्र किया था। करण ने जान्हवी और सारा अली खान से कहा था कि एक समय था जब दोनों (सारा और जान्हवी) दो सगे भाईयों को डेट करती थीं।

 

 

 

ये दोनों सगे भाई कोई और नहीं बल्कि देश के गृह मंत्री रह चुके सुशील कुमार शिंदे के पोते शिखर और वीर पहाड़िया ही थे। बीच में ये भी खबरें सामने आई थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि, इसके बाद भी दोनों अक्सर एक साथ देखे गए। सोशल मीडिया पर भी आए दिन जान्हवी के पोस्ट पर शिखर को कमेंट करते हुए देखा जाता है।

गणेश चतुर्थी के मौके पर जान्हवी और शिखर को अंबानी के गणपति विसर्जन में डांस करते हुए देखा गया था। इस वीडियो में देखा गया था कि जान्हवी चेहरे पर रंग लगाकर पूरी एनर्जी के साथ ढोल की बीट्स पर डांस कर रही थीं। वहीं, शिखर, जान्हवी को एक डांस स्टेप सिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं और जान्हवी इस स्टेप को फॉलो करती हुई नजर आई थीं।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.