दिव्यांग बच्चे प्राणी उद्यान कानपुर के लिए रवाना 

जिलाधिकारी ने बस को दिखाई हरी झंडी
हमीरपुर। परिषदीय विद्यालयों के 50 दिव्यांग छात्रों को (एक्सपोजर विजिट) भ्रमण कार्यक्रम के तहत रवाना किया गया। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने जिला स्टेडियम से बस को हरी झंंडी दिखाई। बच्चे प्राणी उद्यान कानपुर भेजे गए हैं।
इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों से इशारों में डीएम दिव्यांग प्रश्न पूछे। उनके द्वारा प्रसन्नता पूवर्क जबाब ददिए गए। जिलाधिकारी को आकांक्षा, सुरभि ने पुष्पगुच्छ दे कर स्वागत किया। जिलाधिकारी को समेकित शिक्षा से संबंधित जानकारी जिला समन्वयक लखनलाल साहू ने दी। बीएसए आलोंक सिंह ने भी बस पर चढ़कर दिव्यांग बच्चों से उनकी कुशलक्षेम पूछी। जिसे दिव्यांग बच्चों ने अपने ही अंदाज में उत्तर दिया। बच्चों के मन में प्रसन्नता का भाव दिख रहे थे। अखलेश शुक्ला, मनीष कुमार तिवारी, उदय नारायन, अमित कुमार, अंजू देवी, तथा दो महिला केयर टेकर भी गई। यह शैक्षिक भ्रमण राठ, सरीला, मुस्करा, गोहाण्ड, के दिव्यांग बच्चों का आयोजित किया गया। इसी प्रकार कल कुरारा, सुमेरपुर, और मौदहा के दिव्यांग बच्चों का शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.