अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार बनने जा रहे पेरेंट्स: एक्ट्रेस का बेबी बंप दिखा

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और फेमस क्रिकेटर विराट कोहली दूसरी बार प्रेग्नेंसी की अफवाहों से काफी समय से सुर्खियों में हैं। अनुष्का शर्मा हाल ही में पति विराट कोहली के साथ आउटिंग के दौरान अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनुष्का और विराट हाथ में हाथ डाले घूमते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में दिख रहे उनके बेबी बंप सभी का ध्यान खींच लिया। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अब तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दी है। हालांकि, वीडियो से पता चलता है कि कपल बहुत जल्द अपने दूसरे बच्चे का वेलकल करेंगे। वीडियो में विराट पत्नी अनुष्का का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

 

पिता बनने से पहले एक इंटरव्यू में, विराट कोहली ने कहा था कि जब भी वह और अनुष्का अपना परिवार बढ़ाएंगे तो वह अपना पूरा समय अपने बच्चों को देंगे। बच्चों को समय देने के साथ-साथ विराट उनको अपने क्रिकेट करियर की सक्सेस से दूर रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि बच्चों के बड़े होने पर उनके करियर का कोई भी हिस्सा उनके घर में न हो। विराट कोहली ने यह भी कहा कि वह बच्चों के बड़े होने पर अपनी कोई भी ट्रॉफी अपने घर में नहीं रखना चाहते।

 

 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। शादी में सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही इनवाइट किया गया था। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हनीमून रोम में मनाया था। दोनों रोम से हफ्ते भर बाद लौटे थे। हनीमून से लौटने के बाद अनुष्का-विराट की शादी के दो रिसेप्शन ऑर्गेनाइज हुए। शादी के चार साल बाद जनवरी 2021 में उन्होंने बेटी वामिका को जन्म दिया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.