ज्ञानस्थली विद्या मंदिर में किया गया प्रतियोगिता का आयोजन

फतेहपुर। ज्ञानस्थली विद्या मंदिर फतेहपुर दीपावली के उपलक्ष में विद्यालय में कई तरह की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद फतेहपुर की संरक्षिका एडवोकेट सुनीता गुप्ता रही। विद्यालय प्रबंधिका उमा शरन गुप्ता ने स्टाफ व बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी व पटाखे चलाते समय क्या सावधानी अपनाए प्रदूषण से दूर रहे पटाखे चलाते समय बड़ों का पास रहना अनिवार्य है सुरक्षित रहें ऐसा बच्चों से अपील की गई। प्रिंसिपल सुमन श्रीवास्तव ने बताया दीपावली के उपलक्ष में रंगोली कंपटीशन, दिया कंपटीशन व कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग के बच्चों ने प्रतिभाग लिया जिसमें बच्चों ने कलात्मक रूप से रंग-बिरंगे सुंदर कलर से रंगोली बनाई जिसमें लड़कियों के साथ लड़कों ने भी अपनी हुनर प्रतिभा दिखाई छोटे-छोटे बच्चों ने कार्ड बनाकर दीपावली की शुभकामनाएं अपने गुरुजनों को दी व दीपावली हम क्यों मनाते हैं रंगोली घर में बनाना क्यो शुभ क्यों माना जाता है दिपावली में मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा क्यों होती है हमारी भारतीय संस्कृति मैं पर्व त्योहार क्यो मानते है सुनीता गुप्ता ने अपने विचारों के माध्यम से बच्चों को मिट्टी से बने दिए जलाने के लिए प्रेरित किया दीपावली क्यों मनाते हैं दीपावली का क्या महत्व है हमारे आराध्य देव भगवान राम के जीवन से संबंधित बच्चों को ज्ञानवर्धक विचारों से अवगत कराया व बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। दिया कंपटीशन में रिया तिवारी, रंगोली प्रतियोगिता में आदित्य पांडे, हनुमान ग्रुप व कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में वंशिका श्रीवास्तव विनर रहे। विद्यालय परिवार के द्वारा सभी बच्चों को अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.