गणेश-लक्ष्मी की पूजा कर मनाई दीपावली, पटाखों की गूंज

फतेहपुर। दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हर घर में गणेश, लक्ष्मी की पूजा विधवत मंत्रोच्चारण के साथ की गई। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के नेतृत्व में पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। तो वही जिलाधिकारी सी इंदुमती और पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के नेतृत्व में दीपावली पर्व के मद्देनजर पैदल मार्च निकाला गया और लोगों को शांति के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से दीपावली पर्व मनाने का संदेश भी दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फतेहपुर जनमानस को दीपावली पर्व की बधाई भी दिया तो वहीं बच्चों ने पटाखे, फुलझड़ियां छुड़ाकर दीपावली पर्व पर खूब धमाल मचाया। इस दौरान इस बार दीपावली पर्व पर गजब का उत्साह देखने को मिला। लोगों ने महंगाई को दरकिनार करके इस बार दीपावली के पर्व पर पूरे उत्साह के साथ त्यौहार को मनाया तो वही पटाखे में 12 शाट, 30 शाट ने खूब धमाल मचाया तो वही रंग-बिरंगे अनार को छुड़ाकर दूधिया रोशनी बिखरते हुए लोगों ने तरह-तरह की झालरों से घर को सजाया और माता लक्ष्मी से पूरे वर्ष सुख समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल भी तैनात रहा और शांतिपूर्वक ढंग से दीपावली पर्व संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.