गाजे बाजे की धुन के साथ निकली कलश यात्रा, कथा का शुभारम्भ

फतेहपुर। शहर के अशोक नगर स्थित श्री हरि कृपा सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्री राम कथा का आयोजन 15 नवंबर से 21 नवंबर तक किया जा रहा है। जिसमें गाजीपुर बस स्टॉप क्रय विक्रय समिति के पास गंगानगर में औरैया के कथा वाचक अंकुश जी महाराज के द्वारा लगातार कथा सुनाई जाएगी। जिसके चलते पहले दिन विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्राएं व महिलाएं कलश को सिर पर रखकर गाजे बाजे की धुन के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा अशोकनगर से चलकर राधा नगर तक गई और रास्ते में पड़े तमाम मंदिरों में भी पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद वापस गंतव्य स्थान पर कलश यात्रा पहुंची। इसके बाद अंकुश महाराज के द्वारा श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया। जिसका कई चैनलों में सीधा प्रसारण भी किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज के तमाम गण लोग कथा का आनंद ले रहे है।कथा में मुख्य 20 यजमान प्रहलाद सिंह गौतम, नीरा सिंह गौतम, महेंद्र, अमित भुक्ला, आयोजन समिति के सभी सदस्य गण नगर के गणमान्य व्यक्ति एवं राम कथा प्रेमी पप्पू अग्निहोत्री, अनुराग शुक्ला राजेश तिवारी, नागेश सिंह गौतम, नीरज सिंह, मनीष श्रीवास्तव, कोटेश्वर शुक्ला, अवधेश द्विवेदी बैद्य जी, प्रदीप द्विवेदी, मयंक मिश्रा, रोहित रिह सुमित किशोर, अखिलेश चैधन, नवनीत, रोहित, विवेक आदि भक्त गण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.