महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की मुहिम के अंतर्गत संचालित हो रही स्वयं सहायता समूह परियोजना की दी गई विस्तृत जानकारी

 

न्यूज़ वाणी

ब्यूरो संजीव शर्मा

न्यूज़ वाणी जसवंतनगर/इटावा। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की मुहिम के अंतर्गत संचालित हो रही स्वयं सहायता समूह परियोजना की विस्तृत जानकारी दी गई।
नगर के मोहल्ला कोठी कैस्त में समाजसेवी अनिरुद्ध दुबे के संयोजकतत्व में सभासद मोहिनी दुबे के यहां आयोजित महिलाओं की एक बैठक में डे- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित होने वाले स्वयं सहायता समूहों की विस्तृत जानकारी दी गई। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार शाक्य ने शहरी क्षेत्र की महिलाओं को बताया कि वे मिलकर छोटी-छोटी आर्थिक बचत कर सामूहिक प्रयास से बैंक ऋण लेते हुए स्वरोजगार की स्थापना कर सकती हैं। उन्होंने समूहों के गठन, लेखा कार्यवाही, बैंक बचत खाता व लेनदेन एवं अनुदान सहायता संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समूहों से जुड़ी महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा।
सुविधादाता शिवानी कुमारी ने समूह गठन के लिए आवश्यक प्रपत्रों का संग्रह किया। उन्होंने बताया कि समूहों का गठन कर नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगीं तथा बैंक लिंकेज भी कराया जाएगा। सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की सफलता के लिए यहां प्रत्येक वार्ड के सभासद का सहयोग लिया जा रहा है। इस दौरान अर्चना चौहान, रजनी देवी, सपना गुप्ता, राजकुमारी, राधा देवी, सौम्या शर्मा, किरन देवी, अर्चना अन्नू कश्यप, पंकज, बेबी, सीमा देवी, सूरजमुखी, मंजू देवी इत्यादि महिलाएं मौजूद

Leave A Reply

Your email address will not be published.