ज्यादा से ज्यादा वोटर लिस्ट में बढ़ाये नाम

खागा, फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी खागा विधानसभा की वोटर चेतना महाअभियान की बैठक खागा नगर पंचायत परिसर में संपन्न हुई। जहां बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल मौजूद रहें। बैठक की अध्यक्षता खागा विधानसभा की विधायक कृष्णा पासवान ने किया। बैठक में बूथ स्तर पर घर घर जाकर अधिक से अधिक नए वोटरों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाने पर जोर दिया गया। साथ ही वोटर लिस्ट में जिसके नाम में कोई गड़बड़ी हो तो उसको भी सुधार करवाए जाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बूथ अध्यक्षों सहित उपस्थिति सभी लोगों को वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाए जाने को लेकर लक्ष्य भी दिया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला महामंत्री चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, खागा विधानसभा संयोजक पंकज त्रिवेदी, खागा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह, प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला, विजईपुर ब्लाक प्रमुख आदित्य त्रिवेदी, किशनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, ऐरायां मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, महामंत्री जनार्दन त्रिपाठी, विमलेश पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरिजेश सिंह, विजयीपुर मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह, खखरेरू मंडल अध्यक्ष हिमांशु त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज पाल,सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.