हमारा संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम

 

हमीरपुर । संविधान दिवस पर जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने कहा हमारा संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। इसे आज ही के दिन अंगीकृत किया गया था। कहा यह क्रांतिकारियों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महान विभूतियों की वर्षों की तपस्या का प्रतिफल है। इसमें समय के अनुसार होने वाले परिवर्तनों को आत्मसात करने की प्रवृत्ति है। जो किसी भी संविधान की जीवंतता के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि संविधान की उद्देशिका संविधान की आत्मा मूल है। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को संविधान की उद्देशिका का पाठ कराया। जनपद वासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी। कहा कि संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को भी जानें और उनको मानें व उनका पालन करें । कहा जो जहां पर है वह अपने कार्यों को अच्छे ढंग से संपादित करें तथा देश को तरक्की के मार्ग पर ले जाने में अपना सक्रिय सहयोग करें। डिप्टी कलेक्टर राज कुमार गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी राज कुमार त्रिवेदी, नाजिर धर्मेंद्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज जायसवाल सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.