रंगोली प्रतियोगिता में अनुकृती ने प्रथम, शम्भवी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया – भारतीय दोसर वैश्य महासमिति ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति जिला इकाई की ओर से दीपोत्सव पर करायी रंगोली प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुकृती ने प्राप्त किया तो द्वितीय स्थान शम्भवी गुप्त ने हासिल किया। महासमिति के पदाधिकारियों ने प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भारती दोसर वैश्य महासमिति द्वारा दीपावली पर्व पर रंगोली की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें 10 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक की आयु वाली बच्चियों को प्रतिभाग करना था उक्त प्रतियोगिता में 20 बच्चियों ने भाग लेकर एक से बढकर एक रंगोली अपने घरों में बनाई थी। महासमिति के निर्णायक मंडल द्वारा हरिहरगंज निवासी अनुकृति गुप्ता पुत्री सूर्य प्रकाश गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा मसवानी निवासी सम्भवी गुप्ता पुत्री सुशील गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों विजेताओं को महासमिति के पदाधिकारियों ने उनका उत्साह बढाते हुये अंग वस़्त्र पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नारायण गुप्ता, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष कविता गुप्ता, महिला उपाध्यक्ष नमृता गुप्ता, उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता, राम स्वरूप गुप्ता, साजन गुप्ता, सुशील गुरंगोली प्रतियोगिता में अनुकृती ने प्रथम, शम्भवी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.