संविधान दिवस पर भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्वांजलि

फतेहपुर। डॉ0 बाबासाहेब अंबेडकर विकास समिति के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क कलेक्ट्रेट में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सामान्य जन ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ बुद्ध वंदना से किया गया। इसके बाद संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। उपस्थित जन समूह ने संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने की शपथ लिया। विचार गोष्ठी में प्रमुख वक्ता के रूप में पूर्व उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह ने संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। समिति के अध्यक्ष जियालाल ने भारत सहित दुनिया के प्रमुख देशों के संविधान के विकास पर और नागरिक जीवन स्तर के उन्नयन पर संविधान की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन महासचिव मनोज प्रकाश ने किया। इस अवसर पर अशोक कुमार, शिव शंकर, रामखेलावन, सकलुराम, बचानीलाल, कामिनी देवी, ब्रजकिशोर, वासुदेव पासी, अखिलेश चंद्र, अरुण कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.