शहर में श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

भक्तों ने गुरू ग्रन्थ साहिब जी की अगवानी व सम्मान में पूरे शहर में पानी का छिड़काव कर फूलों की चादर बिछा दी

 

न्यूज़ वाणी

ब्यूरो संजीव शर्मा

 

न्यूज़ वाणी इटावा।”कलितारन गुरु नानक आया” श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव को मुख रखते हुए बड़ी प्रभात फेरी शोभा यात्रा के रुप में गुरुद्वारा करमगंज से निकाली गई जिसमें संगतों ने भक्ति में लीन होकर गुरु महाराज जी की खुशियां प्राप्त की।शोभा यात्रा में गुरु नानक देव का संदेश ,”अव्वल अल्लाह नूर उपाया,कुदरत के सब बन्दे,एक नूर ते सब जग उपज्या कौन भले कौ मंदे” भजनों, चित्रों,स्लोगन आदि के माध्यम से दिया गया। “बोले सो निहाल सत श्री अकाल” के जयकारे गुंजायमान हुए, श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप यात्रा में साथ था गुरु ग्रंथ साहिब को नमन करने में कोई भी श्रद्धालु एक दूसरे से पीछे नहीं रहना चाहता था जिसकी सेवा मुख्य ग्रंथी इटावा संभाल रहे थे। पुष्प वर्षा के बीच जगह-जगह श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी में चल रहे पांच प्यारों के साथ ही विशेष पोशाकों में सजे बच्चों का भी स्वागत सत्कार किया।शोभा यात्रा के दौरान गुरुग्रंथ साहिब के प्रति छोटे बढ़ों सभी का सम्मान देखने काबिल था।सड़क पर पानी डालकर झाड़ू लगाते भक्तजन सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। श्री गुरुनानक देव जी के जन्मोत्सव 27 नवंबर (प्रकाश पर्व) के उपलक्ष्य में दिनांक 14 नवम्बर से शहर में परंपरागत रूप से नियमित निकलने वाली गुरुग्रंथ साहिब की प्रभातफेरी रविवार को सुबह भक्तों के अथाह प्रेम और विश्वास से शोभा यात्रा का रुप धारण कर सुबह दस बजे करमगंज गुरुद्वारा से बड़े जोश और उत्साह के साथ जगह जगह सिख समाज व सर्व समाज के लोगों द्वारा फल और मिष्ठान वितरण के साथ पांच प्यारों का पुष्प वर्षा और चरण स्पर्श कर स्वागत व अभिनंदन करते हुए “बोले सो निहाल सतश्री अकाल” के जयघोष के साथ पंजाबी कॉलोनी तिराहा से बस स्टैंड तिराहा,नेविल रोड,राम गंज चौराहा,सबितगंज चौराहा,सबितगंज से उर्दू मोहल्ला होते हुये दोपहर 2 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब पर पहुंची।
करम गंज गुरुद्वारे से गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारे तक गुरुग्रंथ साहिब की शोभा यात्रा का जगह जगह सिख परिवार के सरदार हरजीत सिंह कालड़ा,कुलदीप कौर, तरनपाल सिंह कालड़ा,जसदीप सिंह कालड़ा,दिलप्रीत कौर, अमोलक सिंह,मंजीत सिंह छाबड़ा, तरनजीत सिंह कालड़ा,परमजीत सिंह छाबड़ा,बहादुर सिंह छाबड़ा, कमल छाबड़ा,मिंटू मोंगा,सुरेंदर सिंह अरोड़ा,साहिब सिंह कालड़ा, सुरजीत सिंह कालड़ा,डिंपी बग्गा, तीरथ सिंह टुटेजा,मन्नत टुटेजा, संजीव लूथरा,राजेन्द्र भसीन,मंजरी अरोड़ा,ममता अरोड़ा,रिंकू कालड़ा, बिट्टू किंद्रा,गुरदीप सिंह,गुरभेज सिंह टुटेजा,सीटू टुटेजा,सिदक टुटेजा,रघुवीर अरोड़ा व गुरदेव सिंह (परिवार),मंजीत सिंह,परमजीत सिंह अरोड़ा,गुरमुख सिंह अरोड़ा, हरजीत कौर,सतनाम अरोड़ा,सोहन सिंह,रमेश सिंह, बलविंदर सिंह आरएस ट्राली परिवार,गुरबचन सिंह पनेसर परिवार सहित सुरजीत सिंह अरोड़ा ने भव्य स्वागत किया।
गुरुग्रंथ साहिब की शोभा यात्रा में चरनजीत सिंह काका,मंदीप सिंह संता, दलजीत सिंह पनेसर,दीपू अरोड़ा,कमलेश बाबू पाल,मन्नत टुटेजा,रौनक कालड़ा, प्रदीप सलूजा,एकश कालड़ा,वंश अरोड़ा,ऋषि लूथरा,विजय कुमार,सुशील कुमार,प्रदीप कुमार व दीपक गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।लंगर प्रसाद की व्यवस्था संजीव लूथरा पाल बेरिंग परिवार द्वारा की गई। श्री गुरु सिंह सभा गुरूद्वारा तेगबहादुर साहिब में गुरुग्रंथ साहिब की शोभा यात्रा पहुंचने पर कमेटी के अध्यक्ष तरनपाल सिंह कालड़ा सहित उपस्थित सभी संगत ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।इस अवसर पर अध्यक्ष तरनपाल सिंह कालड़ा ने कहा कि श्री गुरूनानक देव जी के उपदेशों को सभी जगत में प्रसारित करने के लिए शान्ति एकता व प्रभु भक्ति का सन्देश देना ही प्रभात फेरी व शोभा यात्रा का मूल उद्देश है।उन्होंने कहा कि श्री गुरुनानक जी द्वारा दिए उपदेश नाम जपो,बंड छको और किरत करो के मूल सिद्धान्त जो आज शोभा यात्रा के दौरान सबने देखा, इसी को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं।उन्होंने कहा कि गुरुग्रंथ साहिब के प्रति आज छोटे बड़ों का सम्मान देखने काबिल था, अनुशासन के साथ भक्तों ने पूरे शहर में फूलों की चादर बिछा दी। उन्होंने सफल आयोजन के लिए नगर पालिका परिषद,पुलिस प्रशासन सहित सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.