शिक्षामित्र संगठन विजयीपुर इकाई के भानुप्रताप अध्यक्ष, पवन बने महामंत्री

फतेहपुर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के विजयीपुर इकाई का चुनाव पर्यवेक्षक सुशील तिवारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा नामित धर्मवीर सिंह, अनिल श्रीवास्तव व मनोज गुप्ता ने समय से चुनावी प्रक्रिया आरंभ की। अध्यक्ष पद हेतु भानुप्रताप सिंह, महामंत्री पद के लिए पवन कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके उपरांत इनके विरोध में कोई पर्चा न दाखिल होने के कारण पर्यवेक्षक ने तीनों लोगों को निर्विरोध विजई घोषित कर दिया। इसके बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमे सुधा देवी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मो0 सलीम को उपाध्यक्ष, घनश्याम को संगठन मंत्री, दीपा तिवारी को मंत्री, सुरेश चंद्र, बालचंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, अर्चना देवी, निशा सिंह, सरिता देवी, राकेश सिंह, राम प्रताप, विश्वजीत पाठक को सदस्य बनाया गया हैं। सभी पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। जिला अध्यक्ष सुशील तिवारी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्यों की शपथ दिलाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.