शादी से पहले दुल्हे के साथ हुआ ऐसा काम: मंडप में मची खलबली; दुल्हन के उड़े होश

 

 

फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र में शादी के मंडप में बैठे दूल्हे को पुलिस ने सात फेरों से पहले हिरासत में ले लिया। शिकायत करने वाली कोई और नहीं, बल्कि दूल्हे की चाची ही है। चाची का आरोप है कि भतीजे ने उससे प्रेम संबंध के बाद कोर्ट मैरिज कर ली थी और अब दूसरी शादी कर रहा है। पुलिस दूल्हा सहित दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। महिला और युवक द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। देर शाम तक दोनों पक्षों के लोग थाने पर एकत्रित रहे।

 

 

 

गांव नगला पसी निवासी विशेष का विवाह मैनपुरी के गांव नगला बिछवा निवासी पिंकी से वर्ष 2010 में हुई थी। शादी के बाद वह दोनों फरीदाबाद रहने लगे। शादी के बाद पिंकी पर दो बेटे और एक बेटी भी है। इसके बाद की कहानी कुछ ऐसी है कि पिंकी के जेठ का बेटा ओमवीर ट्रक चलाने लगा। जिससे आए दिन ओमवीर और पिंकी की मुलाकात होने लगी। मुलाकात प्यार में बदल गईं। कई दिन तक उनका प्रेम प्रसंग चलता रहा। पिंकी का आरोप है कि उसने ओमवीर से कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। मंगलवार को ओमवीर की बारात एटा थाना डुमरी के गांव बिछंद में जा रही थी।

 

जानकारी पर फरीदाबाद से उसकी चाची पिंकी पुलिस लेकर शादी रुकवाने के लिए पहुंच गई। पिंकी ने आरोप लगाया है कि ओमवीर उससे कोर्ट मैरिज कर चुका है और दोनों के बीच पति-पत्नी जैसे रिश्ते भी रहे हैं। वहीं हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। थानाध्यक्ष शिवभान राजावत ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरेे पर आरोप लगा रहेे हैं। चूंकि घटना फरीदाबाद की है। मामले में जांच की जा रही है।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.