रुक-रुककर हो रही बारिश से क्रय केंद्रों में रखा 60 टन धान भीगा: अधिकारी बोले- किसान दोषी

 

 

फतेहपुर में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं क्रय केंद्रों में पड़ा तौल के लिए किसानों का धान पानी से भीग गया है। बेमौसम हुई बरसात से फसलों को नुकसान हुआ है। क्रय केंद्र में भीगे धान को लेकर अधिकारी ने किसानों को दोषी ठहराया है।

जिले में बुधवार की रात से शुरू हुई बेमौसम बरसात के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज हवा के साथ ठंड भी बढ़ गई है। वहीं, दूसरी बार क्रय केंद्रों में तौल के लिए पड़ा किसानों का धान समय से तौल न होने के कारण बारिश के पानी में भीग गया है। बारिश के बाद अधिकारियों ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर धान को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया और चले आए।

 

 

 

बारिश से जिले के अलग-अलग क्रय केंद्रों में तौल हुई और बिना तौल के पड़ा धान करीब 60 टन भीग गया। सदर तहसील के तपस्वी नगर स्थित मंडी समिति में पहुंचे क्षेत्रीय विपरण अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि मंडी समिति में 1500 क्विंटल धान की खरीद हुई है और बारिश को लेकर पहले ही व्यवस्था कर दी गई थी।

जिन किसानों का धान मंडी में पड़ा है उन किसानों को तिरपाल लाने के लिये कहा गया है। मानक के अनुसार धान का तौल कराया जा रहा है। आपको बता दें कि ऑनलाइन आवेदन के बाद किसानों का धान का सत्यापन लेखपाल के द्वारा ने करने से किसान काफी परेशान रहे और अब बरसात के कारण धान भीग जाने से उनकी चिंता बढ़ गई है।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.