चोरों ने तीन घरों को निशाना बना लाखों के जेवरात व नगदी की पार

 

सरीला। जरिया थाना क्षेत्र के इंदरपुरा गांव में अज्ञात चोर तीन घरों से लाखों की नगदी व जेवरात चोरी कर ले गये हैं। एक किसान को तमंचे की नोक पर चोरी की है। जबकि दो घरों में गृह स्वामियों के सोते समय चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गांव के बाहर चोरी के खाली बक्शे व कपड़े पड़े मिले हैं। पीड़ितों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी है। क्षेत्र के इंदरपुरा गांव की नरेश ने बताया कि गुरुवार की रात वह अपने घर पर अकेला सो रहा था। तभी तमंचे से लैस दो अज्ञात लोग उसके घर में घुस आये और कनपटी पर तमंचा लगाकर अलमारी की चाबी लेने के बाद अलमारी में रखे 10 हजार नगद सोने की चूड़ी, जंजीर, अंगूठी चुरा कर ले गये हैं। तथा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। गांव के हरलाल राजपूत ने बताया कि वह परिवार सहित घर पर सो रहा था। अज्ञात चोर उसके घर से 1 लाख 30 हजार नगद तथा सोने की चूड़ी, मंगलसूत्र व चांदी के आभूषण, सिक्का लगभग 16 लाख 50 हजार कीमत के जेबरात लूट गये हैं। सुबह मकान से थोड़ी दूरी पर खाली बक्से व कपड़े पड़े मिले हैं। बक्से में रखी नगदी व जेवरात गायब है। धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोर उसके घर से 50 हजार की नगदी तथा चांदी की जेवरात चुरा ले गये हैं। सुबह घटना की जानकारी हुयी है। पीड़ितों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक साथ तीन घरों में चोरी की घटना से गांव में भय बना हुआ है। थानाध्यक्ष प्रिंस दीक्षित ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.