टोल कर्मियों की गुंडई: टोल के लेनदेन को लेकर कार सवारों को पीटा

 

फतेहपुर में टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की गुंडई का मामला आए दिन सामने आ रहा है। जहां बिन किसी बात पर भी टोल कर्मियों के द्वारा मारपीट किया जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें टोल कर्मियों द्वारा कार सवारों को टोल के लेनदेन को लेकर जूते चप्पलों से जमकर पीटा जा रहा है।

सोशल मीडिया अकाउंट पर टोल कर्मियों द्वारा कुछ युवकों को जूते चप्पलों से जमकर पीटा जा रहा है। पिटाई का यह वायरल वीडियो जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कानपुर प्रयागराज बडौरी टोल प्लाजा का है। जहां कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान भाजपा नेता का लड़का अपना 3 साथियों के साथ कार से किसी काम से फतेहपुर जा रहे था। तभी बडौरी टोल प्लाजा पर टोल के लेन देन को टोल कर्मियों से विवाद हो गया।

 

 

टोल कर्मियों ने कार सवार लोगों की कार से खींचकर लात जूते और चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। पिटाई का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा पर मौहार गांव के रहने वाले कुछ लोग कार से जा रहे थे तभी फास्टैग को लेकर टोल कर्मियों से मारपीट हुई है। दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया है। किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दिया। आपको बताते चलें कि इसी टोल प्लाजा पर विगत 8 माह पहले एक ट्रक ड्राइवर को टोल कर्मियों के द्वारा लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई किया गया था। आए दिन इस टोल पर प्राइवेट काम करने वाले लड़कों के दम पर टोल की वसूली होती है। यह आरोप भी लगते रहे हैं।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.