शिवानंद महाराज की पुण्यतिथि पर हुआ विशाल भंडारा तपोभूमि के अनुसुइया आश्रम में संपन्न हुआ कार्यक्रम

 

सुमेरपुर। ब्रह्मलीन संत स्वामी शिवानंद महाराज की 16वीं पुण्यतिथि पर गायत्री तपोभूमि के अनुसुइया आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। इस मौके पर अखंड रामायण पाठ, कीर्तन भजन भी संपन्न हुआ।
प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी अनुसुइया आश्रम के ब्रह्मलीन महंत स्वामी शिवानंद महाराज की 16वीं पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया। इस मौके पर अखंड रामायण पाठ, भजन, कीर्तन भी संपन्न हुआ। भंडारे को सफल बनाने में सपा नेता अजय उर्फ कल्लू यादव, कन्हैया यादव, संजय यादव,गोरेलाल यादव, आशीष यादव,आदित्य गुप्ता, किशन गुप्ता, आशीष गुप्ता, पप्पू गुप्ता, लालाराम, रामभजन, आदित्य प्रजापति, संजय तिवारी, सनी यादव, पूर्व प्रधान रामकिशोर यादव, विद्याभूषण साहू आदि का सक्रिय सहयोग रहा। आश्रम के महंत स्वामी नारायणानंद महाराज ने सभी शिष्यों के प्रति आभार जताया। पुण्यतिथि पर अनुसुइया आश्रम से जुड़े संत शारणानंद महाराज, राधे महाराज,द्वारिका महाराज, कमलेशानंद महाराज, दिलीपानंद महाराज,कुबेरानंद महाराज,महेशानंद महाराज आदि ने भी हिस्सा लिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.