ब्लॉक प्रमुख ने संकल्प यात्रा गोष्ठी में दिलाया संकल्प

फतेहपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान हसवा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिठवां एवं बड़नपुर ग्राम पंचायत में बैठक का आयोजन किया गया। मंगलवार को रिठवां पंचायत एवं मुराव प्राथमिक विधालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा की गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें सैकड़ों लोगों की भीड़ बैठक में मौजूद रहे। वही रिठवां ग्राम प्रधान हरि बिलास सिंह एवं बड़नपुर ग्राम प्रधान सुचेत सिंह ने ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान को फूलों की माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। एडीओं पंचायत कौशलेन्द्र सिंह एवं ग्राम प्रधान ने बड़नपुर ग्राम प्रधान ने सरस्वती दीप प्रज्ज्वलित किया। रिठवां और बड़नपुर विधालयों के बच्चों ने स्वागत गीत और संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा की बैठक में हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान, एडीओं पंचायत एवं ग्राम प्रधानों कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि संपूर्ण भारत को विकसित देश बनाया जाए।ताकि विकसित देश बन सकें। सरकार की सभी योजनाओं का पुरा करने संकल्प लिया है। जिससे गाव गाँव का विकास किया जाएं। हसवा ब्लॉक प्रमुख ने लोगों जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र के गाँव – गाँव में विकसित गाँव बनाने का लक्ष्य चल रहा है। सरकार ने पांच लाख रुपये इलाज किसी भी अस्पताल मे निशुल्क किया जा रहा है। यही ही नहीं सासद और विधायक निधि से गंभीर रूप पीड़ित व्यक्ति निशुल्क कराया जा रहा है। मोदी सरकार किसानों को छरू हजार रुपये सीधे खातों में भेजा जा रहा है। हर घर में जल पहूँचा कर ही सरकार लोगों का सपना साकार कर रहीं हैं। अब गाँव गाँव में बिजली 18 घंटे बिजली घर-घर शौभाग्य योजना के अनुसार गरीबों को लाभ दिया जा रहा। घर घर शौचालय सरकार बना कर दे रही है। 2047 तक भारत को विकसित करना लक्ष्य रखा गया। सरकार द्वारा घर घर हर महीने निशुल्क आनाज बांटने के लिए सरकार प्रयास कर रहीं। पुरे प्रदेश में गरीब परिवारों बेटियों की शादियां बडे़ पैमाने पर सरकार द्वारा करवाया जा रहा है। सरकार की योजनाओं की लोगों जानकारी दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.