फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव: परिजनों ने दहेज़ न देने पर हत्या का लगाया आरोप

 

फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बगेलवा सैरपुर गांव निवासी अविनाश सिंह की 20 साल की पत्नी रचना देवी का दोपहर में घर के अंदर कमरे में शव लटकता मिला। ससुराल पक्ष की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने शव की हालत देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतका की बहन सपना और भाई शिव कुमार निवासी सदर कोतवाली क्षेत्र के कसेरूवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बहन की शादी एक मार्च 2023 को अविनाश सिंह के साथ हुई थी। शादी के दिन ही लड़का पक्ष के लोग चड़वा के समय नकली जेवर लेकर आए थे। जिस बात को लेकर विदाई के समय पुलिस के सामने समझौता होने के बाद बहन को विदा किया गया था।

शादी के बाद बहन के ससुराल वाले दहेज में एक बाइक, एक लाख कैश और सोने की चेन की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। बहनोई अविनाश का किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर मेरी बहन को पति अविनाश सिंह, सास प्रेमा, ससुर विंनोद उर्फ प्रेम, देवर नीरज ने गला घोंटकर हत्या कर फंदे से लटका दिया। थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.