भाजपा ने फूंका कांग्रेस के भ्रष्टाचार का पुतला

थाना चौराहा में पुतला फुंक की नारेबाजी
 सुमेरपुर। ईडी की छापेमारी के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के आवास से करोड़ों की नगदी बरामद होने के बाद शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में भाजपाइयों ने नेशनल हाईवे में थाना चौराहा में पुतला फूंककर भ्रष्टाचार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ देर के लिए हाईवे में यातायात बाधित रहा।
शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक की अगुवाई में भाजपाइयों ने थाना चौराहा में एकत्र होकर भ्रष्टाचार का पुतला फूंकते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन पर मौजूद सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल एवं सदर विधायक डॉ मनोज कुमार प्रजापति ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस के नेता जनता का धन लूटकर अपनी तिजोरी भरकर देश को लूट रहे हैं। कांग्रेस के भ्रष्टाचार के लिए खिलाफ भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर भाजपा नेता पुष्पराज सोनी, रोहित शिवहरे, लोकसभा प्रभारी मुनीर खान,नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, लालाराम निषाद, गुरुप्रताप सिंह परिहार, संतराम गुप्ता, गौरव पांडे, देवेंद्र पालीवाल, मनु तोमर, मीनू महाराज, प्रहलाद सिंह, अरविंद शर्मा, राहुल अग्रवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.