दुल्हन ने बारात आने से पहले उठाया खौफनाक कदम: घर वाले रह गए हैरान

 

 

कानपुर में कुछ घंटों बाद बरात आनी थी। घर में तैयारियां जोरों पर थीं। महिलाएं होने वाली दुल्हन अनुपमा के साथ बैठकर मंगलगीत गा रहीं थीं। इसी बीच अनुपमा नहाने की बात कहकर जाती है। काफी देर तक बाथरूम से नहीं निकलती तो परिजन दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकालते हैं। मुंह से झाग निकल रहा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनुपमा ने अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में घर वाले भी नहीं बता पा रहे हैं। चर्चा है कि वह इस शादी से खुश नहीं थी।

घटना सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के गोपालनगर आरा मशीन रोड की शनिवार की है। सेना से सेवानिवृत्त अमोल सिंह वर्तमान में उन्नाव में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। बीएड कर चुकी बेटी अनुुपमा (25) की शादी उन्होंने बर्रा निवासी युवक से तय की थी। नौ दिसंबर शनिवार को बरात आनी थी। इसके चलते नाते-रिश्तेदार घर में आ चुके थे।

 

 

 

परिवार की महिलाएं गाने-बजाने में लगी थीं। अमोल के मुताबिक इसी दौरान अनुपमा नहाने की बात कहकर बाथरूम चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं आई तो दरवाजा खटखटाया गया। कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़कर देखा तो अनुपमा अचेत पड़ी थी। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी।

अचानक हुई इस घटना से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। अनुपमा की मां कुसुम की हालत बेटी का शव देखकर बिगड़ गई। भाई प्रवीण सिंह का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। मां कुसुम बार-बार यही कहकर रोती रही कि आज तो बेटी की डोली उठनी थी, वह अर्थी में जा रही है। नौबस्ता के राजेंद्रनगर निवासी चाचा महेंद्र सिंह ने बताया कि अनुपमा ने यह कदम क्यों उठाया? इसकी जानकारी नहीं है। थानाप्रभारी पवन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती शादी से नाखुश थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। अब उसका अंतिम संस्कार किया गया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.