ब्लाक स्तरीय पंचायत प्रहरी महासम्मेलन आयोजित

फतेहपुर। हुसेनगंज विधानसभा ब्लाक ऐराया के एक मैरिज लॉन प्रेम नगर में ब्लाक स्तरीय पंचायत प्रहरी महासम्मेलन का आयोजन आयोजित किया गया। महासम्मेलन में मुख्य अतिथि विक्रम सिंह निवर्तमान विधायक मौजूद रहे। ब्लाक ऐरांया की क्षेत्रीय जनता ने निवर्तमान विधायक विक्रम सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रेमनगर आगमन में प्रबन्धक प्रकाश त्रिपाठी उर्फ रानू सदानन्द डिग्री कॉलेज छिवलहा, आगेन्द्र साहू अध्यक्ष रामदल व रामदल के पदाधिकारियों द्वारा चैकी चैराहा में विक्रम सिंह निवर्तमान विधायक का भव्य स्वागत किया। चैकी चैराहा में विक्रम सिंह निवर्तमान विधायक ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। चैकी चैराहा से जुलूस के साथ प्रेमनगर के लिये रवाना हुये। प्रेमनगर के लक्ष्मी मैरिज लॉन में पहुँचते ही भारत माता, जय श्री राम, भाजपा जयघोष के नारे लगे। कार्यक्रम का संचालन मनोज श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में भारत माता व स्वामी विवेकान्द जी की प्रतिमा में माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान विधायक विक्रम सिंह ने पंचायती राज व्यवस्था के बारे में उपस्थित जनसैलाव को बताया। उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुये कहा कि सीधे आपको योजनाओं का लाभ देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। उपस्थित पंचायतों के प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। श्री सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। पंचायत प्रहरी महासम्मेलन में सदानन्द डिग्री कालेज के प्रबन्धक प्रकाश त्रिपाठी उर्फ रानू त्रिपाठी, रामदल के अध्यक्ष आगेन्द्र साहू, महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष किरन अग्निहोत्री, स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष खुशनुमा बानो, सोनू मोदनवाल, राजेन्द्र सिंह गौर, नरेन्द्र यादव प्रधान प्रतिनिधि, कृष्णपाल सिंह प्रधान, लल्लन सिंह प्रधान, गौरी सिंह पूर्व प्रधान, सुग्रीव यादव प्रधान, दरोगा प्रधान, सन्तोष प्रधान, अमित मिश्रा, बाबू लाल गुप्ता, नीतू मौर्य मण्डल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, रामविशाल पासवान, सुनील यादव, नीरज सिंह, समेत हजारों की तादात में लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.