फ़तेहपुर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन को लेकर प्रेमी फरार: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

फतेहपुर जिले में शादी से एक दिन पहले प्रेमिका को लेकर फरार होने वाले आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिता के तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। वहीं लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

मलवा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक पिता ने बताया था कि विगत 6 दिसंबर को उसके बेटी की बारात आनी थी। परिजन और रिश्तेदार शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। इस बीच शादी से एक दिन पहले सुबह लड़की के पास सदर कोतवाली क्षेत्र के नव्वाबाग निवासी सौरभ सोनकर का फोन उसकी बेटी के पास आने के कुछ देर बाद लड़की गायब हो गई। जब घर मे परिजनों को लड़की नहीं दिखी तो होश उड़ गए।

इस पर घबराए परिजनों के साथ रिश्तेदारों ने आसपास लड़की की खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि सौरभ लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले में लड़की के पिता की तहरीर पर मलवां पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी और लड़की की तलाश शुरू किया। एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है थाना मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर पहले ही अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश किया जा रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर दुष्कर्म की धारा बढ़ाते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.