नमो ऐप अभियान की जिला कार्यशाला सकुशल संपन्न

 

 

 

फतेहपुर। शहर के जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में नमो ऐप अभियान की कार्यशाला आयोजित हुई,कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल उपस्थित रहे। प्रकाश पाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि आईटी सेक्टर पर देश का डंका बज रहा है आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किन किन कार्यक्रमों में सहभागिता की गई, व कौन से विषय पर मोदी द्वारा विशेष रूप से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य किए जा रहे हैं की समस्त जानकारी हमें नमो ऐप पर आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं।जिसे हम सोशल मीडिया के विभिन्न स्तरों पर साझा कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि आज देश के प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं आज आसानी से गैस कनेक्शन उपलब्ध हैं।वहीं कोरोना काल से लगातार फ्री राशन के साथ ही पात्र देशवासियों को पक्के मकान व सभी जरूरतमंदों को शौचालय दिये जा रहे हैं। विभिन्न कार्यक्रमों प्रेरणादायक कार्यों को हम आज नमो ऐप के माध्यम से समाज में प्रेषित कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को नमो ऐप को अधिक से अधिक संख्या में इंस्टॉल कर अभियान को सफल बनाने के दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यशाला में विधायक कृष्णा पासवान, विकास गुप्ता, राजेंद्र पटेल, जय कुमार सिंह जैकी, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, पूर्व मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, दिनेश बाजपेई, आशीष मिश्रा, प्रभुदत्त दीक्षित, नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, उदय लोधी, ज्ञानेंद्र सचान, बैजनाथ वर्मा, भाजपा नेता अवधेश मिश्रा, भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी, विजयीपुर ब्लाक प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी, तेलियानी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अभिषेक त्रिवेदी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अक्षय लोधी, अर्चना त्रिपाठी, रवीन्द्र पाल सिंह, कुलदीप भदौरिया, रेखा मिश्रा, संगीता द्विवेदी, लाल सिंह सूर्यवंशी, अरूण शुक्ला, जितेन्द्र सिंह, अभिषेक शुक्ला, पवन मिश्रा, अतुल त्रिवेदी, संजय पाण्डेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योती प्रवीण, सुधा मौर्या, पुष्पा पासवान, जयंती वर्मा, कविता रस्तोगी, गायत्री सिंह, वंदना द्विवेदी, मंजू शुक्ला, सुशीला मौर्या, कल्पना सिंह, स्वरूपराज सिंह जूली, स्मित सिंह, भूपेन्द्र पासवान, सुनिधि तिवारी, अनुराग त्रिपाठी, अंतुल अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी धनंजय द्विवेदी मीडिया सम्पर्क प्रमुख विवेक श्रीवास्तव, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत भारती, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा सहित समस्त मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.