शादी के 21 दिन बाद प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को गोली से उड़ाया: पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

मेरठ में मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे दौराला के मवीमीरा गांव में तीसरी शादी के 21 दिन बाद प्रेमी ने महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया है।हत्यारोपित महिला का पड़ोसी है, जो उसकी शादी को लेकर विरोध कर रहा था। मायके से अपने साथ ले जाने की जिद कर रहा था। उसके इनकार करने पर गोली मारकर हत्या कर दी।

मवीमीरा गांव निवासी जीडीए गाजियाबाद में सुपरवाइजर हैं। उनकी चार बेटी और दो बेटे हैं। मझली बेटी 32 वर्षीय की स्वजन ने 28 नवंबर को तीसरी शादी मुजफ्फरनगर के खतौली थाने के चांदशमन गांव में की थी। शादी के बाद सोनी अपने मायके आई हुई थी। मंगलवार को ससुराल के लोग उसे लेने के लिए आने वाले थे। सुबह साढ़े नौ बजे अपने नए घर से पुराने घर जा रही थी। तभी नए घर से ही एक युवक ने उसका पीछा किया। पुराने घर के समीप पहुंचने के बाद सरेराह पीछे से गोली मारकर फरार हो गया।

 

 

 

गोली 32 बोर के पिस्टल से चलाई गई थीं। गोली लगने के बाद सोनी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। उसके बाद हमलापर पैदल-पैदल गांव के बाहरी छोर से होकर भाग गया। स्वजन तत्काल ही सोनी को उठाकर एसडीएस ग्लोबल हास्पिटल ले गए, जहां उपचार के दौरान सोनी ने दम तोड़ दिया।

स्वजन ने सोनी के पहले पति सतेंद्र निवासी हाजीपुर और प्रेमी नाजिम निवासी खरदोनी मुजफ्फरनगर के खिलाफ शक के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि पति, प्रेमी और अन्य में हत्यारोपित को ढूंढा जा रहा है। पति को खेत से हिरासत में लिया है, जबकि प्रेमी नाजिम को कचहरी से उठाकर पूछताछ की। पुलिस ने लावड़ मार्ग पर पनवाड़ी के जंगल से टीनू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

 

सोनी का रिश्ता तय होने के बाद से ही टीनू नाराज हो गया था। सोनी के शादी करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। बताया जाता है कि ससुराल से सोनी के मायके आने पर साथ ले जाने की जिद कर रहा था। सोनी के इन्कार करने पर उसने पिस्टल खरीदा और मंगलवार को भी साथ ले जाने की जिद की। सोनी ने इन्कार कर दिया। उसके बाद गोली मारकर फरार हो गया।

‘महिला की हत्या करने वाले प्रेमी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लग गई है। उसके कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया पिस्टल बरामद कर लिया है।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.