उपराष्ट्रपति की नकल उतारने के आक्रोश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का फूँका पुतला

 

 

आगरा के मलपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। संसद में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की विपक्ष के नेताओं के द्वारा नकल निकालने को लेकर भाजपा काफी आक्रोशित है। संसद से लेकर सड़क तक भाजपा कार्यर्कता राहुल गांधी सहित पूरे विपक्ष को घेर रही है।  मलपुरा के आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित रोहता नहर चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। बताते चलें कि संसद सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों को सस्पेंड किया गया है। इस पर सभी सांसदगण संसद की सीढ़ियों पर प्रदर्शन कर रहे थे।

इस दौरान टीएमसी के नेता कल्याण बनर्जी ने देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारते हुए एक वीडियो बनाया। इस दौरान राहुल गांधी भी वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर भाजपा सहित जाट समाज के नेताओं में राहुल गांधी के प्रति काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।

इसी कड़ी में ग्वालियर हाईवे पर भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता और जाट समाज के नेताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशपाल राणा ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा ऐसी टिप्पणी को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे। इस दौरान गौरव प्रधान, विष्णु चौधरी, सुनील कुमार, श्याम फौजदार, हैप्पी सिंह, चंद्र प्रकाश, नागेंद्र फौजी, ज्ञानेंद्र मुखिया, धर्मेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह, हरपाल सिंह, अजय सिंह, सोनू वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.