कांग्रेस जनों ने बिजनौर में किया प्रदेश अध्यक्ष की “यूपी जोड़ो पदयात्रा” का स्वागत

न्यूज वाणी ब्यूरो

 

हापुड़। हापुड़ के कांग्रेस जन बिजनौर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की “यूपी जोड़ो यात्रा” में पहुंचे। जहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल, ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी, पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा और पदयात्रा में पहुंचे सैकड़ो कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बिजनौर में नेहटोर चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। हापुड़ से पहुंचे सैकड़ो कांग्रेसियों ने बिजनौर पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जगह-जगह पर स्वागत भी लोगों ने किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी ने जब से सहारनपुर से पदयात्रा की शुरुआत की है पदयात्रा में पहुंचने वाले लोगों का जन सैलाब दिन प्रतिदिन देखने को मिल रहा है। बिजनौर की इस पदयात्रा में हजारों की तादाद में पहुंचे कांग्रेसियों और लोगों ने हिस्सा लिया। हापुड़ के कांग्रेस जनों ने बिजनौर में निकाली गई “यूपी जोड़ो” पदयात्रा में करीब 6 किलोमीटर की पद यात्रा की और कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने का काम किया। अभिषेक गोयल ने कहा है कि इस पदयात्रा का एक बहुत बड़ा असर 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा और निश्चित तौर पर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा है कि पदयात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों से संवाद व विचार विमर्श किया गया। जहां लोगों की प्रदेश और देश की भाजपा सरकार के खिलाफ एक बड़ी नाराजगी देखने को मिली। पदयात्रा में चलने वालो में प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी पुरुषोत्तम नागर, रघुवर सिंह गौतम, वरिष्ठ कांग्रेसी आशाराम शर्मा, रघुवीर सिंह एडवोकेट, रामप्रसाद जाटव, वीसी शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी, सीमा शर्मा, वाई के शर्मा, सेंसरपाल सिंह, नरेश भाटी, अमित सैनी, दीपक गुप्ता, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, सावन चौधरी, देवेंद्र कुमार, यश कुमार, विनोद कर्दम, कुसुम लता, निसार खान, सुबोध शास्त्री, प्रमोद वर्मा, महेश शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, भरतलाल शर्मा, यशपाल ढिलौर, दीपक मोघे, धर्मेंद्र कश्यप, सुखपाल गौतम, विनोद सिंह, सविता गौतम, सुरेंद्र सिंह, शमशाद अंसारी, तुषार शर्मा, सौरभ चौधरी, अब्दुल कलाम, मास्टरजी असलम, चौधरी रिफाकत अली, जोगेंद्र तोमर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.