शिक्षा मित्र संघ बहुआ इकाई के पुनः अध्यक्ष बने सुमित द्विवेदी

फतेहपुर। शिक्षामित्र संघ की ब्लाक इकाई बहुआ की एक वैठक सोमवार को एक गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। जिसमे संगठन का पुर्नगठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सुमित द्विवेदी को पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं ब्लाक महामंत्री रमेश यादव को एवं कोषाध्यक्ष सन्दीप पटेल को बनाया गया। इस मौके पर मौजूद शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा कि शासन स्तर में संगठन से बात चल रही है। जल्द ही शिक्षामित्रों की समस्या का हल निकाला जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा की यादि शासन के द्धारा आगामी 12 जनवरी तक मांगे पूरी की जाती है तो सरकार का स्वागत करेंगे यदि मांगे पूरी नहीं होती है तो शिक्षामित्र आन्दोलन करेगे। उन्होनें कहा की लगातार कमेटी के पदाधिकारी शासन से बैठक कर रहे है। जल्द ही इसका निस्तारण किया जाएगा वहीं जिलाध्यक्ष ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उपस्थित शिक्षामित्रों ने पदाधिकारियों को बधाई दी। मनोनीत पदाधिकारियों ने कहा की संगठन की मजबूती को बल दिया जाएगा और शिक्षामित्रो के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खडे होने का काम किया जाएगा। इस मौके पर विशाल शुक्ला, ओम पटेल, मनोज गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, अखिलेश गुप्ता, पुष्पा यादव, पुष्पा त्रिवेद्वी, प्रथमा यादव, केके बाजपेई, राजेश त्रिपाठी, रामप्रकाश यादव, आशुतोष शुक्ला, प्रेम सिंह, श्याम सुंदर, सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.