श्री राम कथा में 1100 मातृशक्ति कलश यात्रा के साथ निकलेंगी: – आशीष

 

 

550 वर्ष उपरांत अयोध्या में रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में आयोजित श्री राम कथा में 16 जनवरी से 20 जनवरी को होगी अमृत वर्षा

ब्यूरो संजीव शर्मा

न्यूज़ वाणी इटावा 550 वर्ष की श्री राम भक्तों की साधना के बाद अयोध्या में रामलीला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में दिव्या प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार की सेवा प्रकल्पों को समर्पित श्री राम कथा में 16 जनवरी से 20 जनवरी तक अमृत वर्षा शिव अवतरण विशेष श्रृद्धाभिषेक कथा व्यास पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज के मुखारविंद से नुमाइश पंडाल इटावा में होगी
उपरोक्त जानकारी दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ आशीष गौतम जी ने सिंचाई विभाग डाक बंगले में पत्रकार वार्ता के दौरान दी उन्होंने आगे कहा कि श्री राम कथा का शुभारंभ 15 जनवरी को 1100 मात्र शक्तियों के द्वारा विशाल कलश यात्रा एसडी कॉलेज कोतवाली चौराहा से नुमाइश पंडाल में दोपहर 12:00 बजे से निकाल कर किया जाएगा उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह ने कहा कि भैया जी ने इस संगठन का नाम बड़े ही विचारोंप्रांत रखा जिसमें दिव्य प्रेम के साथ सेवा का मिशन है राष्ट्रीय संयोजक दिव्य प्रेम सेवा मिशन संजय चतुर्वेदी और राष्ट्रीय संयोजक युवा शक्ति इकाई दिव्य प्रेम सेवा मिशन जयवीर सिंह तोमर प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम के मुख्य यजमान एमपी सिंह तोमर संयोजक रामकुमार चौधरी दिव्य प्रेम सेवा मिशन इटावा के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल सिद्ध गुफा के महंत शंभू महाराज भारत विकास परिषद के अध्यक्ष इंद्र नारायण पांडे पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अजय धाकरे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार पत्रिका मंडल की जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान भाजपा वरिष्ठ नेता रमेश राजपूत शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप भारतीय जनता पार्टी मंडल सुशांत दीक्षित माता महामंत्री विवेक गुप्ता अशोक चौहान टीटू शिवभूषण सिंह चौहान विकास भदोरिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.