कांग्रेसियों ने केक काट कर मनाया 138वां स्थापना दिवस

 

फतेहपुर। जीटी रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने केक काट कर कांग्रेस दल का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के नेता शिवाकांत तिवारी ने कहा की कांग्रेस ने सदैव गरीब, मजलूमों के हक़ की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई है, राष्ट्र हित और समान अधिकार उसका परम उद्देश्य रहा है,। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी ने कहा कि आज देश की वही स्थिति है जो अठ्ठाईस दिसम्बर 1885 को थी। उस समय जनता अंग्रेजो की दमनकारी नीति से आहत थी कोइ उनकी आवाज सुनने वाला नहीं था, तदुपरांत कांग्रेस की स्थापना के बाद एक संघर्ष की शुरुवात हुई जो निरंतर देश की आजादी तक चलता रहा, आज फिर वही माहौल पैदा हो गया है मौजूदा भाजपा सरकार अंग्रेजो की तर्ज़ पर कार्य करते हुए जनता को भुखमरी की कगार पर पहुंचा दिया है। उक्त कार्यक्रम मे उपस्थित बरिष्ठ कांग्रेसी बी.के.शुक्ला, डी.पी. दुबे, मिस्बाहुल हक, यशदीप रस्तोगी, उदित अवस्थी, इसरत भाई, अशोक दुबे, विनय बाजपेई आदि ने भी अपने विचार रखे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.