गोकशी में फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया को पुलिस ने दबोचा -आरोपियों के पास से 7 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद

फतेहपुर। गोकशी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया को भाई के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 7 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा है। हथगाम थाना अध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया कि अक्टूबर माह में थाना क्षेत्र में हुई गोकशी के मामले में रियाज अहमद निवासी पट्टी शाह फरार चल रहे थे। आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने 82 की कार्रवाई के आदेश भी दिए थे। एसपी ने रियाज अहमद पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी। बुधवार की रात मोहलिया के पास से पुलिस टीम ने आरोपी रियाज अहमद को 2 किलो 650 ग्राम गांजा व उसके भाई इसरार अहमद को 5 किलो 150 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हथगाम और सुल्तानपुर घोष थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.