संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ ने सुनी समस्याएं

खागा, फतेहपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील परिसर के सभागार कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों की लगभग 123 प्रार्थना पत्रों में मौके पर लगभग 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। और शेष शिकायतों को तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिया गया। खागा तहसील परिसर के सभागार कक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की आयी हुई शिकायतों को निस्तारण करते हुए उपजिलाधिकारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की आयी 123 शिकायतों में मौके पर गंभीरता से लेते हुए 6 प्रार्थना पत्रों को निस्तारण किया गया है। और इन्होंने बताया कि शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभागों के जिम्मेदाराना लोगों को निर्देशित किया गया है।तथा इन्होंने बताया कि सबसे अधिक शिकायतें राजस्व, पुलिस, विद्युत आपूर्ति व जन निगम से सम्बोधित पायी गयी थी। वही उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य ने राजस्व से सम्बन्धित आयी शिकायतों को हल्का लेखपालों को अतिशीघ्र निस्तारण करने हेतु आदेशित किया। और इन्होंने कहा कि पूर्व में लाम्बित शिकायतों को टीम के माध्यम से तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिया। इसी प्रकार तहसीलदार जगदीश सिंह ने आए हुए सभी फरियादियों के शिकायतों को निस्तारण हेतु लेखपालों को दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य, पुलिस क्षेत्र अधिकारी बृजमोहन राय, तहसीलदार जगदीश सिंह, नायब तहसीलदार शशांक राय एवं ओम प्रकाश, विद्युत एसडीओ दीपक सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी आशीष पांडेय, चकबंदी अधिकारी अनिल गौतम, खखरेरू नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राज कुमार, खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह व अजय कुमार, तिवारी, वन अधिकारी विवेक शुक्ला, एडीओ पंचायत संजय श्रीवास्तव, पूर्ति अधिकारी हरीश रावत व भास्कर मिश्रा, नगर पंचायत धाता अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार बागी, एसडीएम स्टोनो शैलेंद्र कुमार, राजस्व कुलदीप उत्तम, ज्ञानेंद्र कुमार, मनोज कुमार,कमल, एडीओ (एजी) देवेंद्र कुमार मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, संदीप कुमार, ए आरपी नवल किशोर वर्मा व चमन यादव सहित सभी थानों के एस आई एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.