नव मनोनीत भाजपा नगर अध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया स्वागत

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में उत्तर मंडल के नव मनोनीत नगर अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने शिरकत की।कार्यक्रम की अध्यक्षता नि वर्तमान नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने धनंजय द्विवेदी को फूल माला पहनाकर से भव्य स्वागत किया। वहीं नगर अध्यक्ष ने मुखलाल पाल और संजय गुप्ता का अंग वस्त्र एवं माला पहनकर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए श्री द्विवेदी ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी प्रदान की गई है उसका सकुशल निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी का नगर मंडल मे परचम फहराने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। जिले के वरिष्ठ नेताओं ने भी माला-फूल, स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र पहना कर स्वागत को ऐतिहासिक बना दिया। इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, शैलेंद्र रघुवंशी, महामंत्री पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, उदय लोधी मंत्री कुलदीप भदोरिया मनोज मिश्रा युवा मोर्चा महामंत्री प्रसून तिवारी महिला मोर्चा महामंत्री सुनिधि तिवारी, अमित शिवहरे, रिंकू सिंह लोहारी, महेश गुप्ता, रोशन, सभासद विनय तिवारी, दीपक मौर्य, गुड्डू यादव, संतोष पटेल, ऋतिक पाल, नगर महामंत्री वंदना द्विवेदी राजेंद्र सिंह राजू सुधांशु श्रीवास्तव, बृजेश सोनी, विनोद सिंह चंदेल, अभिषेक श्रीवास्तव, अंशु सेंगर, आर पी मौर्य, संजय लाला, अमित सिंह चैहान, आदित्य पांडे रोहित शर्मा, पंकज लोधी, नीता गुप्ता, दीपिका सिंह, मधु शर्मा, मनोज विद्यार्थी बलराम लोधी, श्री राम लोधी, बबलू सोनी, जयप्रकाश गुप्ता, संजय जौहरी, हरिराम लोधी, अमित शुक्ला, रामू द्विवेदी, भारत श्रीवास्तव, रोहित अवस्थी, दीपक वाल्मीकि, विनय द्विवेदी, राजा ठाकुर, सिद्धार्थ दीक्षित, जीतू हयारन, पप्पू बजरंगी हिमांशु दीक्षित समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.