बांदा टांडा मार्ग क़े बस्तापुर गांव क़े समीप एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न अवस्था में मिला रेप की आशंका

न्यूज़ वाणी

बांदा टांडा मार्ग क़े बस्तापुर गांव क़े समीप एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न अवस्था में मिला रेप की आशंका

रिपोर्ट:-शाह आलम वारसी

फतेहपुर जनपद क़े ललौली थाना क्षेत्र क़े बस्तापुर गांव में शनिवार को एक अज्ञात लड़की का शव मिला है। शव एक निर्माणाधीन मकान के टैंक में पेट के बल जमीन पर पड़ा हुआ था। लड़की की पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा ईंट से बुरी तरह कूच दिया गया है। शव को देखकर लग रहा है कि उसको कहीं से लाकर यहां फेंका गया है।
अभी लड़की की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि शव ज्यादा पुराना नहीं लग रहा है। जिस जगह पर युवती का शव मिला है, वहां से सड़क की दूरी सिर्फ 50 मीटर है। मामला फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र का है। हफ्ते बाद काम पर लौटे थे मजदूर दसवां मील के पास एक मकान में निर्माण का काम चल रहा है। मकान में एक हफ्ते पहले लेंटर डाला गया था। जिस वजह से काम को 1 हफ्ते के लिए रोक दिया गया था।शनिवार सुबह मजदूर फिर से काम पर लौटे, तो लेंटर पर पानी डालने गए। जहां जब उन्होंने टैंक में देखा तो सन्न रह गए। मजदूरों ने तुरंत काम बंद करके ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया।शव देखने वाले मजदूर का कहना है, 1 हफ्ते से यहां हम लोग नहीं आए थे। उसी बीच ये घटना हुई है। हम लोग यहां पर रात में 9 बजे तक रुकते थे। हमारे जाने के बाद ही किसी ने ये काम किया है।….कोई भी लड़की की पहचान नहीं कर पा रहा सूचना पर मौके पर पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। ग्रामीणों ने रेप के बाद युवती की हत्या करने की आशंका जताई है। लड़की की उम्र 24 साल बताई जा रही है।लड़की की एक फोटो लेकर उसको गांव वालों को दिखाया गया है, लेकिन कोई भी लड़की की पहचान नहीं कर पा रहा है। आसपास के थानों में भी लड़की की फोटो को भेज दिया है। इसके अलावा उस एरिया के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है। ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।
गांव वालों से की जा रही है पूछताछ- इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया, युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उसके बाद ही रेप की पुष्टि हो पाएगी। मामले की जांच के लिए 3 टीमों को लगाया गया है। आस पास के गांवों में भी पता कराया जा रहा है कि कोई लड़की कहीं गायब तो नहीं हुई। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

जानिए किस हालत में मिला शव

• शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था और बाल खुले थे।

• शरीर पर खरोंच के निशान भी थे।

• लड़की का एक हाथ भी टूटा हुआ था।

• लड़की के कपड़े उसके ऊपर ही पड़े हुए थे।

• कपड़ों का रंग नीला है।

• जिस टैंक में शव को फेंका गया है, उसकी गहराई 15 फीट है।

• निर्माणाधीन मकान के कई हिस्सों में भी खून पड़ा हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.