गांव चलो अभियान की कार्यशाला आयोजित

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर गांव चलो अभियान की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा सम्बोधन में बताया कि भारतीय जनता पार्टी देश में सत्तारूढ़ रह कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर देश को आन्तरिक एवं वाह्य रूप से सशक्त बनाने में मनोयोग से लगी है।समस्त कार्यकर्ताओं को पार्टी पदाधिकारियों को एक गांव में चैबीस घंटों का पूर्ण प्रवास करते हुए, सरकार की विभिन्न योजनाओं को वहां के वासियों को बताना है। कार्यशाला में बोलते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को बताते हुए गरीब कल्याण के लिए समर्पित देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, मनोज शुक्ला, आशीष मिश्रा, रमाकांत त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, लोकसभा विस्तारक आशीष तिवारी, पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, उदय लोधी, ज्ञानेंद्र सचान, बैजनाथ वर्मा, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, मनोज मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, धनंजय द्विवेदी, अतुल त्रिवेदी, पवन मिश्रा, जितेन्द्र सिंह सेंगर, अजय सिंह रिंकू लोहारी, अमित शिवहरे सहित समस्त मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल समन्वयकों के साथ ही पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.