भाजपा किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यशाला संपन्न

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा यात्रा की कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बताया की परिक्रमा यात्रा 10 फरवरी से शुरू होगी। जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिले की सांसद, विधायक, मंत्री, अध्यक्ष जिला पंचायत, सदस्य जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख भाग लेंगे। ग्राम परिक्रमा में 5 से 6 फरवरी को प्रत्येक मंडल में कार्यशाला आयोजित होगी। वहीं जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला व मंडल पदाधिकारी किसान मोर्चा का आवाहन किया। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह राजू, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री दीपक सिंह, क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रभारी ललित पांडे, जिला महामंत्री प्रवीण पांडे, सुतीक्ष्ण सिंह के अलावा परिक्रमा यात्रा के जिला संयोजक जयदेव सिंह मौजूद रहे। इस दौरान बताया गया कि परिक्रमा यात्रा प्रत्येक मंडल के गांव में निकलेगी। गांव में प्रमुख मंदिरों का जय घोष करके किसानों से संवाद किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.