भारत को 2047 तक विकसित बनाने के उद्देश्य से सरकार कर रही हैं कामः केंद्रीय मंत्री

-सबका साथ और सबका विकास के अनुरूप पेश किया गया केंद्रीय बजट
फतेहपुर। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना होगा इसके लिए केंद्र सरकार ने लखपति दीदी योजना चलाई हैं। जिसका लक्ष्य 2 करोड़ से बढाकर 3 करोड़ कर दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री जी के ष्वर्ष दो हजार सैंतालीस तक भारत को विकसित बनाने के दृष्टिकोण को आगे बढ़ता है जो कि सबका साथ, सबका विकास के अनुरूप गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को शामिल करता है। जिले की सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष दो हजार चैबीस-पच्चीस हेतु परियोजनाओं पर खर्च के बजट को बढ़ाकर “ग्यारह लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह करोड़ष् किया गया है जो कि यू. पी. ए सरकार द्वारा वर्ष दो हजार तेरह-चैदह में आवंटित दो लाख सत्तावन हजार छह सौ इकतालीस करोड़ष् से लगभग चार गुना है। चालीस हजार रेल बोगियों को वंदे भारत रेलगाड़ी के मानक अनुसार बदला जाएगा प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत अगले पाँच वर्षों में अतिरिक्त दो करोड़ घरों के निर्माण की परिकल्पना की गई है। उन्होंने बताया की उनके प्रयास से गाजीपुर विजईपुर मार्ग बनने का प्रस्ताव पास हो गया हैं। उन्होंने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा में सबसे ज्यादा सांसद दलित और पिछड़े वर्ग के हैं। सपा केवल दिखावा करती हैं। पहली सूची में सपा ने तीन सीटे केवल अपने परिवार के लोगों को दी हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी का मतलब ज्ञान का भंडार हैं। मुलायम सरकार में वहां पर व्यास पूजा होती थी लेकिन राजनैतिक लाभ के चक्कर में पूजा बंद कराई गई थी। कोर्ट ने सबूतों और साक्ष के आधार पर पूजा करने का आदेश दिया है। प्रशासन कोर्ट के आदेश का पालन कर रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.