पूर्व शिक्षा मंत्री अमरजीत जनसेवक पंचतत्व में विलीन

फतेहपुर। पूर्व शिक्षा मंत्री अमरजीत जनसेवक पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके अंतिम दर्शन पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके गांव अदमापुर पहुंचे जहां संदीपनी स्कूल के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, खागा विधायक कृष्णा पासवान, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह, बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल सोनकर, भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी, युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चैहान, सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा, मलवा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमनजीत सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सिंह जीतू, आशुतोष अग्निहोत्री, रुद्रपाल सिंह, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम दर्शन करके अमरजीत जनसेवक को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान अमरजीत जनसेवक के बड़े बेटे आशीष सिंह ने मुखाग्नि दी। तो वही तमाम लोगों ने चर्चा किया कि जब भी पूर्व शिक्षा मंत्री अमरजीत जनसेवक का काफिला कहीं से भी गुजरता था तो दूर से ही जब आल्हा की आवाज आने लगती थी तो लोग समझ जाते थे कि अमरजीत सिंह जनसेवक का काफिला आ रहा है। बेहद मिलनसार पूर्व शिक्षा मंत्री अमरजीत जनसेवक के तमाम संस्मरणों को भी लोगों ने याद किया और कहा फतेहपुर जनपद ने एक अच्छे इंसान को खो दिया है। जिसकी भरपाई शायद ही कभी हो पाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.