श्रीराम कथा सुनने से मन को शांति एवं मोक्ष की होती है प्राप्ति रू किशन चैधरी

मथुरा। केशव धाम वृंदावन द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों की सहायतार्थ हेतु श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ आज जिला पंचायत अध्यक्ष श्री किशन चैधरी ने किया। इस दौरान उन्होंने कलश यात्रा में रामचरित मानस को अपने सर पर रखा और साथ चले। कलश यात्रा का भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा केशव धाम से निकाली गई थी, कलश यात्रा में महिलाएं पीले और लाल रंग के परिधानों में अपने सर पर पीला कलश लिए मंगल गीत गाते चल रही थी। इस दौरान कथावाचक आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज एवं मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ने विधिवत पूजा अर्चना एवं श्रीराधाकृष्ण की आरती की। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा श्रीराम कथा सुनने से मन को शांति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथावाचक आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा शंकर भगवान और माता पार्वती ने श्री राम कथा का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन पुण्य का परिणाम है। पुण्य के परिणाम से मानव जीवन प्राप्त हुआ। जिसका जितना पुण्य है उसको प्रभु से उतनी ही कृपा की प्राप्ति हुई है। मनुष्य के जीवन में जितना पुण्य संग्रह होगा उतना उसका चरित्र बलवान होगा। उन्होंने कहा कि जब जब संसार में अत्याचार और सनातन धर्म पर प्रहार होता है तब तब भगवान किसी न किसी रूप में आकर धर्म को बचाते हैं। कथा के जजमान ने बताया कि श्रीराम कथा महोत्सव 24 फरवरी से 01 मार्च माध्यन्ह दो बजे से छह बजे तक चलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.