क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यालय का किया उद्घाटन

फतेहपुर। राधानगर में कानपुर बुंदेल खंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के आगमन पर नगर दक्षिण कार्यालय में नगर अध्यक्ष रितेश गुप्ता नगर प्रभारी ओम मिश्रा के द्वारा प्रकाश पाल और जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल का जोरदार स्वागत किया गया तथा न्यू कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार भी किया गया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से जसवंत गिहार जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, दिनेश गुप्ता नगर महा मंत्री, राहुल गुप्ता नगर उपाध्यक्ष, नईम अहमद नगर मंत्री, आयुष अग्रहरी युवा मोर्चा अध्यक्ष, अखिलेश सिंह, रिंकू गुप्ता, राम बाबू गुप्ता, जिला सोशल मीडिया सिद्धार्थ जी, अवनीश मौर्या, अजय मौर्या, सूरज गिहार, एवम भारी संख्या में भाजपा के कार्य कर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मोदी योगी भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए 2024 में पुनः भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.